Last Updated on March 30, 2024
DECIMAL
ITI / CITS Workshop Calculation And Science CHAPTER-2 DECIMAL
Chapter 2: Decimal
दशमलव (Decimal)
जिस भिन्न के हर में 10 की घा त हो, उसे दशमलव भिन्न कहते है। जैसे – 1/10 , 7/10, 12/1000
दशमलव संख्या के सबसे दाएं (अंत) में शून्य रखने पर संख्या के मन में कोई परिवर्तन नहीं होता है। जैसे – 0.5 =0.500= 0.50000
पूर्णाक संख्या को भी दासमलव के बाद शून्य रखकर दशमलव में बदला जा सकता है। जैसे – 12= 12.00
यदि किसी भिन्न के अंश एवं हर के कुल दशमलव स्थान की संख्या बराबर हो तो दशमलव हटा देने पर उसके मान में कोई परिवर्तन नहीं होता है। जैसे – 2.345/125.123 =2345/125123
सांत दशमलव (Terminating Decimal)
ऐसी दशमलव भिन्न जिसमे भाग की क्रिया कुछ चरणों के बाद समाप्त हो जाये उसे सांत दशमलव कहते है। जैसे – 1/8= 0.125 , 12/25=0.48
आवर्ती दशमलव (Recurring Decimal)
ऐसी दशमलव भिन्न जिसमे कोई अंक या अंको के समूह का लगतार पुनरावृति हो उसे आवर्ती दशमलव कहते है, तथा पुनरावृति अंक या अंको के समूह को दशमलव का आवर्त कजते है। इसे संख्या के ऊपर (.) या (-) से प्रकट करते है। जैसे – 4/3= 1.3333…….
वैज्ञानिक संकेत (Scientific Notation)
जब कोई संख्या m×nके पावर 10 के रूप में व्यक्त की जाती है तब संख्या को वैज्ञानिक संकेतन में लिखा हुआ कहा जाता है।